महोत्सव में हिस्सा लेने वाले विभिन्न देशों के समूह अयोध्या जायेंगे जो भगवान राम की जन्मस्थली है। यह पूछे जाने पर कि क्या वे रामलला के दर्शन करने भी जायेंगे, सहस्त्रबुद्धे ने कहा, ''यह स्वभाविक है।'' हालांकि, अयोध्या में इन कला समूहों द्वारा कोई प्रस्तुति नहीं दी जाएगी।
नयी दिल्ली। भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (आईसीसीआर) 17से 19 सितंबर तक नयी दिल्ली में 5वां अंतरराष्ट्रीय रामायण महोत्सव आयोजित करने जा रही है। यह आयोजन केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार के भारत की सौम्य संपदा या साफ्ट पावर के जरिये सांस्कृतिक आयामों को पेश करने की पहल का हिस्सा है। आईसीसीआर के अध्यक्ष विनय सहस्त्रबुद्धे ने शुक्रवार को संवाददाताओं से कहा, '' गृह मंत्री अमित शाह इस महोत्सव का उद्घाटन करेंगे जिसमें थाईलैंड, कम्बोडिया, इंडोनेशिया, बांग्लादेश, श्रीलंका, ट्रिनिदाद एवं टोबैगो, फिजी सहित आठ देशों के कला समूह हिस्सा ले रहे हैं। '' नयी दिल्ली के बाद यह महोत्सव 20 से 22सितंबर तक पुणे, लखनऊ में आयोजित किया जायेगा।