सिंह ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय द्वारा दिखाये हुए अन्त्योदय पथ पर बढते हुए भाजपा के एक-एक कार्यकर्ता से नर सेवा-नारायण सेवा के पुनीत कार्य में जुटने का आह्वान किया। भाजपा 14 सितम्बर से 20 सितम्बर तक सेवा सप्ताह मनाएगी।
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर एक सप्ताह सेवा सप्ताह के रूप में मनाते हुए सेवा एवं स्वच्छता के कार्यक्रम करते हुए गांव, गरीब तक पहुंचेगी। भाजपा 14 सितम्बर से सेवा सप्ताह प्रारम्भ करेगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह हमीरपुर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चित्रकूट व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा लखनऊ तथा प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल बालगृह मोहान रोड़, लखनऊ में कल 14 सितम्बर को सेवा सप्ताह के तहत स्वच्छता अभियान चलायेंगे। प्रदेश सरकार के मंत्री, प्रदेश पदाधिकारी, क्षेत्र पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, सांसद, विधायक, महापौर, नगर पालिका अध्यक्ष, नगर पंचायत अध्यक्ष सहित जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता प्रधानमंत्री के जन्मदिवस को सेवा सप्ताह के रूप में मनाते हुए आम जनमानस के बीच पहुचेंगे।